Actor Kaise Bane: एक्टर बनने का सपना लेकर करोड़ लोग Mumbai जैसे शहरों में भटक रहे हैं. लेकिन उनको यह नहीं पता कि अपना करियर कैसे शुरू करना है.
इसधारणा को लेकर आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे। कि अभिनेता बनने के लिए हमें कहां से शुरू करना चाहिए। इसके लिए हमें क्या-क्या जानकारी चाहिए।वह सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलने वाली है.
एक्टर को हिंदी में अभिनेता कहा जाता है। अभिनेता वह व्यक्ति होता है. जो किसी Drama Film Television शो में अपनी Acting से लोगों को प्रभावित करता है. आज इसी टॉपिक को लेकर हम बात करेंगे।
- Web Developer Kaise Bane : वेब डेवलपर कैसे बनें
- Footballer Kaise Bane : फुटबॉलर कैसे बने
- Content Writer Kaise Bane : कंटेंट राइटर कैसे बनें
- Digital Marketer Kaise Bane : डिजिटल मार्केटर कैसे बने
- Software Developer Kaise Bane : सॉफ्टवेयर डेवलपर कैसे बनें
- Writer Kaise Bane : लेखक कैसे बने
- Data Scientist Kaise Bane : डेटा साइंटिस्ट कैसे बनें
- Cricketer Kaise Bane : क्रिकेटर कैसे बने
- Actor Kaise Bane : एक्टर कैसे बने
- Businessman Kaise Bane : बिजनेसमैन कैसे बनें
- Pilot Kaise Bane : पायलट कैसे बने
- Graphic Designer Kaise Bane : ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें
- Fashion Designer Kaise Bane : फैशन डिजाइनर कैसे बनें
- Music Composer Kaise Bane : संगीतकार कैसे बनें
- 1 Din Mein Karodpati Kaise Bane : 1 दिन में करोड़पति कैसे बने
- 1 Din Mein Topper Kaise Bane : 1 दिन में टॉपर कैसे बने
- Engineer Kaise Bane : इंजीनियर कैसे बने
- Film Director Kaise Bane : फिल्म निर्देशक कैसे बनें
- Ethical Hacker Kaise Bane : एथिकल हैकर कैसे बनें
- Fitness Trainer Kaise Bane : फिटनेस ट्रेनर कैसे बनें
- Air Hostess Kaise Bane : एयर होस्टेस कैसे बने
- Translator Kaise Bane : अनुवादक कैसे बने
Actor Kaise Bane : अभिनेता कैसे बने
अगर आप भी Actor बनना चाहते हैं.और आप यह जानना चाहते हैं, कि आप Acting के career में कैसे आगे बढ़े। तो यहां जानकारी मैं देने जा रहा हूं .
आपको इस Article में हर एक step में पता चलेगा की actor कैसे बना जा सकता है. इसके लिए हमको क्या-क्या करना होता है. इसका क्या process है. उसकी पूरी जानकारी आपको इस article में मिलने वाली है. कृपया इस article को पूरा पढ़ें।
1. पहले खुद को समझें और तैयारी करें
अगर आप एक्टर बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले खुद से पूछें कि क्या आपको सच में एक्टिंग करने का शौक है। सिर्फ फिल्म या टीवी में दिखने के लिए एक्टर बनने की सोच न रखें। इस काम में आगे बढ़ने के लिए आपके अंदर एक्टिंग का जुनून और मेहनत करने की लगन होनी चाहिए।
सबसे पहले यह तय करें कि आपको एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना है। जब आपका मन पक्का होगा, तभी आप इस रास्ते पर लगातार मेहनत कर पाएंगे।
एक्टिंग का शौक होना: अगर आपको अलग-अलग किरदार निभाना और लोगों के सामने एक्टिंग करना अच्छा लगता है, तो यह आपके लिए अच्छा संकेत है।
अपने अंदर भरोसा बढ़ाएं: एक्टर बनने के लिए खुद पर भरोसा होना बहुत जरूरी है। लोगों के सामने बोलने, चलने और अपनी बात रखने की प्रैक्टिस करें। अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दें।
अच्छी फिल्में और नाटक देखें: अच्छे कलाकारों की फिल्में और नाटक देखें। उनके बोलने, चलने, चेहरे के हाव-भाव और किरदार निभाने के तरीके को ध्यान से देखें। इससे आपको एक्टिंग सीखने में काफी मदद मिल सकती है।
सबसे जरूरी बात यह है कि एक्टिंग सीखने के साथ लगातार प्रैक्टिस करते रहें। शुरुआत में गलतियां होंगी, लेकिन मेहनत करते रहने से धीरे-धीरे आपका हुनर बेहतर होता जाएगा।
2. एक्टिंग की प्रैक्टिस करें
एक्टर बनने के लिए सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं होता। एक्टिंग सीखना और रोज उसकी प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। बिना प्रैक्टिस के किसी भी काम में अच्छा बनना मुश्किल होता है। इसलिए रोज थोड़ा समय एक्टिंग सीखने और करने में लगाएं।
डायलॉग बोलना सीखें: एक्टर को डायलॉग साफ और सही तरीके से बोलना आना चाहिए। अपनी आवाज, बोलने के तरीके और शब्दों के उच्चारण पर ध्यान दें। आवाज में इतना दम होना चाहिए कि सामने वाला आपकी बात आसानी से सुन और समझ सके।
भाव दिखाना सीखें: एक्टिंग में सिर्फ डायलॉग बोलना ही काफी नहीं है। खुशी, गुस्सा, दुख, डर और प्यार जैसे अलग-अलग भाव चेहरे और आवाज से दिखाना भी आना चाहिए। इसके लिए आईने के सामने रोज अलग-अलग भावों की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
थिएटर से जुड़ें: अगर मौका मिले तो किसी अच्छे थिएटर ग्रुप से जुड़ें। वहां लोगों के सामने एक्टिंग करने और डायलॉग बोलने की अच्छी प्रैक्टिस मिल सकती है। इससे आपका डर और झिझक भी कम हो सकती है।
एक्टिंग की क्लास लें: अगर आप एक्टिंग को अच्छे तरीके से सीखना चाहते हैं तो किसी अच्छे एक्टिंग स्कूल या ट्रेनिंग सेंटर में क्लास ले सकते हैं। आजकल ऑनलाइन भी एक्टिंग की कई क्लास और कोर्स मिल जाते हैं।
सबसे जरूरी बात है कि रोज प्रैक्टिस करते रहें। शुरुआत में गलतियां होंगी, लेकिन धीरे-धीरे आपका बोलने का तरीका, हाव-भाव और एक्टिंग बेहतर होती जाएगी।
3. Acting School join करें
अगर आप acting school जाकर join करना चाहते हैं, तो नीचे आपको लिस्ट दी गई है। आप अलग-अलग शहरों में जाकर अपने मनपसंद स्कूल में admission करा सकते हैं।
जैसे Delhi, Pune, Mumbai जैसे शहरों में schools मौजूद हैं, जहां आपको perfect actor बनाया जाता है और वहां acting के बारे में सब कुछ सिखाया जाता है।
भारत के famous acting schools:
- National School of Drama (NSD), Delhi
- Film and Television Institute of India (FTII), Pune
- Anupam Kher’s Acting School (Actor Prepares)
- Whistling Woods International, Mumbai
Course को रोजे :
आप जिस किसी भी school में admission लेते हैं, वहां आपको basic से लेकर advance तक acting सिखाई जाती है। और वहां आपको diploma in acting, certificate वाले coursework, workshops और seminars जैसे programs भी करवाए जाते हैं।
- Diploma in Acting
- Certificate Courses
- Workshops and Seminars
4. पोर्टफोलियो बनाएं (Build Your Portfolio)
अगर आपने acting career में अपना पैर डाल ही दिया है, तो आपको थोड़ा बहुत मेहनत तो करना ही पड़ेगा। आपको सबसे पहले अपना एक अच्छा portfolio बनाना है।
इसमें आप किसी अच्छे photographer से अपनी अच्छी- अच्छी photos खिंचवाएं और उसका एक album बनाएं। इसमें एक बात का ध्यान रखें कि आपके जो photos हैं, वह high-quality वाले होने चाहिए। क्योंकि जितने अच्छे photos आएंगे, आपका actor बनने का chance उतना ही ज्यादा होगा।
- Photographs: Professional photographer से अपने High-quality headshots और portfolio तैयार करवाएं।
- Biodata : अपने अभिनय अनुभव, शारीरिक विवरण और संपर्क जानकारी के साथ प्रोफेशनल बायोडेटा तैयार करें।
5. ऑडिशन दें (Auditions)
अगर आपने अपना photoshoot कर लिया है, तो अब आप audition दे सकते हैं। Audition देने के लिए आप production house, casting agency से बात कर सकते हैं।
क्योंकि ये agencies ऐसे contacts रखती हैं, जहां से आप अपनी acting की शुरुआत कर सकते हैं। जैसे टीवी serial के साथ short film के साथ, और इतना ही नहीं आप social media का भी use कर सकते हैं।
- Production Houses, Casting Agencies और TV Shows के लिए ऑडिशन में भाग लें।
- Online Platforms: Casting Calls के लिए Portals (जैसे MyCaptain, Talent Track) पर Profiles बनाएं।
6. नेटवर्क बनाएं (Networking)
अपने career की शुरुआत में आपको network बनाना भी पड़ेगा। क्योंकि अगर आपके पास network नहीं होगा, तो आपको काम नहीं मिलेगा। फिल्म industry में आपको बड़े-बड़े लोगों के साथ मिलना होगा।
इतना ही नहीं, theatre और film festivals में भी भाग लेना होगा, ताकि लोग आपको जान सकें कि आप एक actor बनना चाहते हैं और आपकी acting कैसी है।
- Film और TV Industry के लोगों से मिलें।
- Theatre और Film Festivals में भाग लें।
- Social Media का सही इस्तेमाल करके अपनी पहचान बनाएं।
7. थिएटर और शॉर्ट फिल्म्स से शुरुआत करें
अगर आप एक actor बनना चाहते हैं, तो आपको कभी रुकना नहीं है। आपको जो भी काम मिले उसको करना है, क्योंकि शुरुआत में आपको छोटे-छोटे roles मिलेंगे।
अगर आप एक बड़े role के लिए बने हैं, तो आप कभी हारेंगे नहीं। इसके लिए आप theatre join करें। और अगर आपको short films में काम करने का मौका मिलता है, तो जितनी भी short films आपको मिले, उन सभी में काम करें।
और इसी के साथ अपना YouTube channel बनाएं, क्योंकि यहां से आपको opportunities मिलने का chance 100% बढ़ सकता है।
- Theatre और Short Films में काम करके अनुभव प्राप्त करें।
- YouTube Channel या Social Media पर अपनी कला दिखाने के लिए Content बनाएं।
8. धैर्य और संघर्ष (Patience & Hard Work)
किसी भी काम में आसानी से success नहीं मिलती है। अगर आप successful actor बनना चाहते हैं, तो आपको struggle तो करना ही पड़ेगा। अगर आपके अंदर patience और struggle करने की capacity नहीं है, तो आप film industry में आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
Film Industry में success पाने के लिए time और मेहनत दोनों की जरूरत होती है।
Rejections को positivity से लें और खुद में improvement करें।
9. सही एजेंट या मैनेजर खोजें
अभिनय करियर में आपको success दिलाने के लिए आपको casting agent से मिलना होगा, क्योंकि वह आपको सही projects दिलाएगा और सही जगह काम दिलाने में आपकी मदद करेगा।
अगर आपको सही जगह काम नहीं मिला, तो आप अपने career को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। इसलिए एक अच्छे agent का साथ होना जरूरी है। एक अच्छे talent manager या casting agent से जुड़ें, जो आपको right projects दिलाने में मदद कर सके।
10. सपोर्टिंग रोल्स से शुरुआत करें
शुरुआत में आपके जैसा role मिले, वह करें और supporting roles से शुरू करें। आप TV shows कर सकते हैं, web series कर सकते हैं। इतना ही नहीं, छोटे से छोटा role भी शुरू कर सकते हैं। यहां से आपको experience मिलेगा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
TV Shows, Web Series या Films में small roles से शुरुआत करें।
अनुभव और पहचान के साथ lead role पाने के मौके बढ़ते हैं।
Actor बनने में खर्च और समय
- Acting Course : ₹50,000 से ₹5 लाख तक
- Time: अनुभव और अवसर के आधार पर, सफलता पाने में कई साल लग सकते हैं
भारत के कुछ प्रसिद्ध एक्टर्स की शुरुआत:
- Amitabh Bachchan: Theatre और Small roles से शुरुआत
- Shahrukh Khan: TV serials (Fauji and Circus) से
- Nawazuddin Siddiqui : Theatre और Small roles.
People Also Ask :
1. मुझे एक्टर बनना है, मैं क्या करूं?
acting school join करें, audition दें, और Theatre से शुरुआत करें। धैर्य और मेहनत से खुद को साबित करें।
2. बॉलीवुड में एंट्री कैसे मिलती है?
अच्छे Portfolio और Auditions के माध्यम से। Casting Director और Production House से संपर्क करें।
3. Actor बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?
12वीं के बाद Acting School में दाखिला लें या Theatre से जुड़ें। BA, BMM, या Acting-Focused Course कर सकते हैं।
4. गरीब लोग एक्टर कैसे बने?
Theatre में काम करें, Youtube या Social Media पर अपने Talent को दिखाएं। छोटे Projects से शुरुआत करें।
5. एक्टर बनने में कितना खर्च आता है?
Acting School में ₹50,000 से ₹5 लाख तक। Theatre और Small Projects में खर्च कम होता है।
6. बॉलीवुड में रोल कैसे मिलता है?
Auditions , network बनाएं, और Casting Agent से संपर्क करें।
7. सीरियल में काम करने के लिए कैसे जाएं?
TV Serial के लिए Casting Calls देखें। mumbai जाकर audition में भाग लें।
8. भारत में फिल्मों के लिए ऑडिशन कैसे करें?
Casting Portals जैसे Talent Track, MyCaptain पर Profile बनाएं। फिल्मों की Casting Updates के लिए Social media पर नजर रखें।
9. घर बैठे एक्टर कैसे बने?
Social Media Platforms जैसे YouTube, Instagram पर अपने Acting का प्रदर्शन करें। Digital Short Films में काम करें।
10. एक्टिंग की शुरुआत कैसे करें?
Theatre से शुरुआत करें, Attend workshops करें और Small projects में काम करें।
11. मुंबई में एक्टर कैसे बने?
Mumbai में Acting Schools Join करें, Casting Agencies से संपर्क करें, और Auditions दें।
12. एक्टर बनने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना चाहिए?
Actor बनने के लिए कोई Special educational qualifications जरूरी नहीं है, लेकिन 12वीं पास होना और Good Dialogue कौशल फायदेमंद है।
13. मुझे एक्टर बनना मैं क्या करूं?
Acting का अभ्यास करें, Auditions में भाग लें, और धैर्य व मेहनत से अपने सपने की ओर कदम बढ़ाएं।
निष्कर्ष:
Actor बनना एक जुनून, कड़ी मेहनत और धैर्य का परिणाम है। चाहे आपकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, सही दिशा में प्रयास और खुद पर विश्वास आपको अपने सपनों तक पहुंचा सकता है।
Theatre, acting classes, और small projects से शुरुआत करें। Social media और digital platforms का उपयोग करें। लगातार practice, networking और सही अवसर का फायदा उठाने से आप मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बना सकते हैं।
“सपने देखने की हिम्मत करें और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। सफलता एक दिन जरूर मिलेगी।”



















